गोवर्धन सिन्हा, पवन सिन्हा, जितेंन्द्र सिन्हा को जिला डड़सेना सिन्हा कलार का प्रचार प्रसार का जिम्मा,समाज के संरक्षक ने दिलाई शपथ

राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज जिला राजनंदगांव के जिला अध्यक्ष शिव डड़सेना के अनुसंसा में समाज के सक्रिय युवाओं को महत्व दिया गया है इस क्रम में समाज के प्रचार प्रसार का जिम्मा जिला स्तर के पत्रकार गोवर्धन सिन्हा(जामरी) को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाज के खबरों का जिला मीडिया प्रभारी प्रचार प्रसार करने का जिम्मा दिया गया है वही पवन सिन्हा(चिचोला) को प्रिंट मीडिया के माध्यम से जिला प्रचार प्रसार मंत्री का दायित्व सौपा गया है और वही आज सोशल मीडिया का जमाना भी चरम सीमा पे है इसे देखते हुए युवा पत्रकार जितेंद सिन्हा(संगीनकछार) को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है सभी पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो के उपस्थिति में समाज के संरक्षक दीपक सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने शपथ दिलाई सभी मनोनीत पदाधिकारीयो को समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी।