टॉप न्यूज़

खैरागढ़ जिला सिन्हा कलार समाज का चुनाव सम्पन्न,सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

खैरागढ़-शहर खैरागढ़ में शिशु मंदिर प्रांगण में सिन्हा समाज जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई का नामांकन कार्य किया गया, जिसमें मुख्य संगठन के लिए जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री एवं कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं युवामंच अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए प्रतिभागियों ने नामांकन दाखिल किया।मुख्य संगठन के लिए अध्यक्ष पद के रूप में दीनदयाल सिन्हा (जालबांधा), जिलामंत्री त्रिभुवन कुमार सिन्हा (भंडारपुर) एवं कोषाध्यक्ष भगवती सिन्हा (खैरागढ़) निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिला महिला मोर्चा के लिए अध्यक्ष श्रीमती उमा सिन्हा, सचिव श्रीमती सीमा सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिला युवामोर्चा के लिए अध्यक्ष पुनाराम सिन्हा, सचिव ऋषभ सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए।नामांकन कार्य में जिला संरक्षक शिवराम सिन्हा ,निर्वाचन अधिकारी श्री हीरालाल सिन्हा, राजनांदगांव शहर मंडलेश्वर नाथु राम सिन्हा, खैरागढ़ मंडलेश्वर कुंभलाल सिन्हा, साल्हेवारा मंडलेश्वर दुलेश्वर सिन्हा समाज सेवक अजीत सिन्हा, आत्मा राम सिन्हा, तीरथ सिन्हा, गंगादास सिन्हा, बिसाहुराम सिन्हा, आनंद राम सिन्हा, भीखम सिन्हा, विष्णु सिन्हा, पुनाराम सिन्हा, नागेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, पतिराम, नरोतम सिन्हा के साथ साथ क्षेत्राधिकारी, ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे.सभी पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिन्हा क्लार समाज के पत्रिका डड़सेना ज्योति के पूर्व सम्पादक सोन कुमार सिन्हा ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!