जिपं क्षेत्र क्रमांक 7 तुमड़ीबोड से हैट्रिक के लिए महेंद्र यादव ने की मजबूत दावेदारी प्रस्तुत
जिला पंचायत सदस्य का अनुभव होने से क्षेत्र वासियों की जोरदार मांग

राजनांदगांव-जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 (तुमड़ीबोड) के प्रत्याशी चयन हेतु आवश्यक बैठक लेने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष व क्षेत्र क्रमांक 7 के पर्यवेक्षक पदम सिंह कोठारी के समक्ष जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 (तुमड़ीबोड) हेतु तीसरी बार पुनः महेंद्र यादव ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश किया व उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ जनों से मांगा समर्थन व आशीर्वाद मांगा।
बात करें महेंद्र यादव की तो वे वर्ष 2005 से 2010 महामंत्री ओबीसी सेल जिला राजनौंदगाँव कांग्रेस। वर्ष 2015 से 2018 प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस छ.ग. वर्ष 2023 से अब तक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण। वर्ष 2018 से 2021 अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस राजनौंदगाँव। वर्ष 2021 से अब तक महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस हैं। जिस हिसाब से महेंद्र यादव की लगातार सक्रियता है विगत 10 वर्षों से जिला पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने क्षेत्र की आम जनता की विभिन्न समस्याओं सहित उनके दुख सुख में हमेशा सहभागी बने हैं। इस वजह से क्षेत्र वासियों की मांग उन्हें तीसरी बार फिर से जिला पंचायत सदस्य बनाने की उठ रही है और जीत भी सुनिश्चित मानी जा रही है।
निर्वाचन के पदों का संक्षिप्त विवरण –
- वर्ष 2002 अध्यक्ष छात्रसंघ शासकीय हा. सेकेंडरी स्कूल, तुमडीबोड। वर्ष 2005 से 2010 सरपंच ग्राम पंचायत बोदेला, विकासखंड – डोंगरगांव। वर्ष 2015 में जिला पंचायत राजनांदगांव के क्षेत्र क्रमांक 14 (विधानसभा डोंगरगांव) से 10 हजार 800 मों से विजय हो कर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, वन स्थायी समिति व सदस्य- कृषि स्थायी समिति सहित सदस्य – योजना मंडल एवं सदस्य – संचार संकर्म समिति का दायित्व निभाया।